
वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 12 जून को उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। बहुप्रतीक्षित मुलाकात सिंगापुर में होगी। इस बात की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर खुद दी है। ट्वीट पर उन्होंने लिखा है कि किम जोंग यून और वे इस बैठक को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने कहा कि यह शानदार मौका विश्व शांति के लिए उपयुक्त होगा। बता दें कि अमरीका के राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के बीच यह पहली शिखर वार्ता होगी। इस बैठक पर भारत, चीन और रुस समेत दुनिया की निगाहें हैं।
बैठक की तैयारी में जुटे अमरीकी अधिकारी
ट्रंप के घोषणा के बाद अमरीकी अधिकारी सिंगापुर में शिखर बैठक की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने ही किम जोंग से मिलने के लिए सिंगापुर का चुनाव किया। बताया जा रहा है कि अमरीकी अधिकारियों का सिंगापुर पसंदीदा स्थान रहा है। सिंगापुर को एशिया और पश्चिम के बीच एक गेटवे के तौर पर देखा जाता रहा है और यह अमरीका का निकट सहयोगी भी है। इसलिए ट्रंप ने सिंगापुर में मुलाकात को अंतिम मंजूरी दी है।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप के लिए कभी 'लिटिल रॉकेट मैन' थे किम जोंग उन अब 'बेहद सम्मानित' इंसान
व्हाइट हाउस ने दिए थे संकेत
इस बैठक को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में पुष्टि की थी। लेकिन उन्होंने स्थान और समय बताने से इनकार कर दिया था। सैंडर्स ने कहा था कि मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि बैठक के लिए तारीख और स्थान का निर्धारण कर लिया गया है लेकिन इसके अलावा मैं आपको कोई जानकारी नहीं दे सकती।" तभी यह माना जा रहा था कि ट्रंप ही इस बैठक के बारे में आधिकारिक रूप से ऐलान करेंगे। आज आखिरकार ट्रंप ने ट्वीटर के जरिए इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात के बारे में जानकारी दे ही दी।
Published on:
10 May 2018 09:17 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
