...क्या है ट्वीट में
जॉनसन ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे निकट सहयोगी और दोस्त के इस बेहतरीन दौरे को लेकर आशान्वित हूं। वाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा कि इस दौरे की खबर रोचक है। इस दौरे को हालांकि कामकाजी दौरा बताया जा रहा है लेकिन ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात के अलावा ट्रंप महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार से भी मिल सकते हैं। ट्रंप के ब्रसेल्स में 11-13 जुलाई को नाटो सम्मेलन में शिरकत करने के बाद उनका ब्रिटेन दौरा होगा।