वाशिंगटन। अमरीका-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मध्य-पूर्व में 1,000 अतिरिक्त सैनिकों को नियुक्त करने का ऐलान करने के एक दिन बाद अमरीकी कार्यकारी रक्षा सचिव पैट्रिक शहनान ( Pattrick Sanahan ) ने अब रक्षा मंत्रालय से बाहर होने का फैसला किया है। इस बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने जानकारी दी है। ट्रंप ने बताया, 'पैट्रिक, रक्षा सचिव ( US Defense Secretary ) के पद पर स्थाई रूप से नहीं बने रहना चाहते थे। इसलिए उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही है।'