दरअसल, क्रांति के बाद स्वतंत्रता मिलने पर इन उपनिवेशों ने अपने देश में एक प्रजातांत्रिक शासन की स्थापना की। दरअसल, यह वजह से भी अधिक महत्वपूर्ण है कि जब संसार के सभी देशों में राजतंत्रात्मक शासन व्यवस्था स्थापित थी। ऐसे में अमरीका में प्रजातांत्रिक शासन की नींव पड़ना बड़ी घटना था। नए संयुक्त राज्य अमरीका के जन्म ने पूरी दुनिया के सामने चार नए राजनीतिक आदर्श गणतंत्र, जनतंत्र संघवाद और संविधानवाद को पेश किया। हालांकि ये सिद्धान्त पहले भी चलन में थे, लेकिन अमरीका इसको पूरी तरह से व्यवहार में लेकर आया। गणतंत्र की स्थापना अमरीकी क्रांति की ही सबसे बड़ी देन बताया जाता है।