राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 June: मेष, सिंह समेत 5 राशि को रविवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 30 June 2024: आज का राशिफल के अनुसार रविवार का दिन बेहद खास है। एक दिन पहले ही बुध गोचर और शनि वक्री हुआ है, इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इसके प्रभाव से 30 जून को 5 राशि के लोगों को धन लाभ हो रहा है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से दैनिक राशिफल में जानें मेष से मीन तक का भविष्य (Daily Horoscope Sunday) ...

5 min read
Jun 29, 2024
आज का राशिफल रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल मेष राशि 30 जून 2024 (Daily Horoscope Aries)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 30 जून को आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है, व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

Vakri Shani: 139 दिनों तक वक्री शनि 4 राशियों को देंगे आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगा घर, हो जाएंगे मालामाल

आज का राशिफल मेष राशि रविवार 30 जून 2024


आज का राशिफल वृषभ राशि 30 जून 2024 (Daily Horoscope Taurus)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 30 जून को बिना विचार किए फैसले न लें। आजीविका के लिए यात्रा होगी। किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है।

आज का राशिफल रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 30 जून 2024 (Daily Horoscope Gemini)

आज का राशिफल मिथुन 30 जून के अनुसार पिता के साथ किसी बात को लेकर गृह क्लेश संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 30 जून 2024 (Daily Horoscope Cancer)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 30 जून को नौकरी में तबादले के योग हैं। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। ऋण लेना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal 30 June: मेष, सिंह समेत 5 राशि को रविवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल सिंह राशि 30 जून 2024 (Daily Horoscope Leo)

दैनिक राशिफल 30 जून के अनुसार सिंह राशि वालों को रविवार को आकस्मिक धन लाभ होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित होगी। आने वाले धन में विलंब होगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल सिंह राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 30 जून 2024 (Daily Horoscope Virgo)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को कन्या राशि वालों को दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत होगी, आज आलस्य त्यागें। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

आज का राशिफल कन्या राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल तुला राशि 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

रविवार राशिफल के अनुसार तुला राशि वालों का कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल स्थापित होगा। पारिवारिक चिंता और प्रतिस्पर्धा से चिंता बढ़ेगी। विशेष लाभ प्राप्त होगा। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल तुला राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशिफल के अनुसार अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, कान संबंधित रोग से मुक्त होंगे। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल धनु राशि 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

धनु राशिफल के अनुसार रविवार को न्याय पक्ष मजबूत होगा। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। आपकी बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।

आज का राशिफल धनु राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल मकर राशि 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

रविवार राशिफल 30 जून के अनुसार रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी, रोग मुक्त होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मकर राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

रविवार राशिफल कुंभ के अनुसार 30 जून को मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि रविवार 30 जून 2024

आज का राशिफल मीन राशि 30 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल के अनुसार 30 जून को दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी।

आज का राशिफल मीन राशि रविवार 30 जून 2024

ये भी पढ़ें

Vakri Shani Dan: शनि के दंड से राहत के हैं कई उपाय, जब शनि चलें उल्टी चाल तो करें राशि अनुसार दान

Also Read
View All

अगली खबर