विविध भारत

नौतपा के बाद भी गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

बिहार में उमस भरी गर्मी, चढ़ा पारा उप्र में उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश के आसार मप्र में तेज धूप, दमोह सबसे गर्म

5 min read
नौतपा के बाद भी गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों को तौबा करा दी है। घर हो या बाहर लोगों को गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही हैं। आलम यह है कि सुबह से ही शुरू होने गर्मी दोपहर होते-होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर देते ही है। वहीं, मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी व धूल भरे तूफान का अलर्ट जारी किया है।

आंधी-तूफान की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 3-4 दिनों के दौरान गर्मी की गंभीर स्थिति बनी रहने की संभावना है। कल यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के नौगाम में 47.9 ° C का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग से जुड़ी संस्था MeT ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है।





















































पिछले 2 दिनों में अधिकतम तापमान
क्रमांकशहरतापमान अधिकतम
1झांसी45.7 डिग्री सेल्सियस
2लखनऊ40 डिग्री सेल्सियस
3दमोह47 डिग्री सेल्सियस
4भोपाल44.4 डिग्री सेल्सियस
5इंदौर41.7 डिग्री सेल्सियस
6ग्वालियर44.8 डिग्री सेल्सियस
7जबलपुर43.6 डिग्री सेल्सियस
8पटना39 डिग्री सेल्सियस

उप्र में उमस भरी गर्मी

उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी उप्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की फुहारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि की जा सकती है। जबकि पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।




















प्री-मानसून के 3 महीनों में कम बारिश
उत्तर पश्चिम भारतमध्य भारतपूर्व और पूर्वोत्तर भारतदक्षिण प्रायद्वीप
30 प्रतिशत18 प्रतिशत14 प्रतिशत47 प्रतिशत

मप्र में दमोह सबसे गर्म

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप और भीषण गर्मी है। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया है। राज्य में बुधवार की सुबह से गर्मी का असर बना हुआ है। तेज धूप है, जो पसीना बहा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की गतिविधियां नहीं हैं और नमी नहीं आ रही। वहीं राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं, जिससे तापमान और गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान दमोह में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है।

- 65 सालों में यह दूसरा सबसे सूखाग्रस्त मॉनसून पूर्व मौस

-इसके पहले 2012 में सबसे सूखाग्रस्त मॉनसून पूर्व मौसम था

( देश भर में कुल 31 प्रतिशत कम बारिश)

- 2019 में मॉनसून पूर्व बारिश 2009 जितनी हुई

(25 प्रतिशत कम)

- 2009 और 2019 के बीच समानता

(बारिश का पैटर्न भी एक जैसा)

बिहार में उमस भरी गर्मी

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, जिस कारण धूप-छांव का खेल जारी है। इस बीच हालांकि तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-तीन दिनों से राज्यवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जा सकती है।

65 साल में दूसरा सबसे सूखाग्रस्त मौसम

इस वर्ष मॉनसून पूर्व का यह मौसम 65 सालों में दूसरा सबसे सूखाग्रस्त मौसम है। बारिश की कुल कमी 25 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम अनुमान जाहिर करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि 31 मई को समाप्त हुए मॉनसून पूर्व के तीन महीनों में देश में 99 प्रतिशत बारिश हुई है।

Updated on:
06 Jun 2019 02:33 pm
Published on:
06 Jun 2019 11:25 am
Also Read
View All