3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TDP सांसद केसीनेनी ने पार्टी व्हिप पद किया अस्वीकार, Facebook पर लिखा भावुक पोस्ट

लोकसभा चुनाव में देश के सियासी हालत अभी नॉर्मल नहीं अब तेलुगू देशम पार्टी में विद्रोह के सुर सुनाई पड़ने लगे हैं। सांसद नानी ने लोकसभा में पार्टी के व्हिप का पद किया अस्वीकार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Jun 2019, 2:17 PM IST

TDP

TDP सांसद नानी ने पार्टी व्हिप पद किया अस्वीकार, Facebook पर लिखा भावुक पोस्ट

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में देश के सियासी हालत अभी नॉर्मल होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तेलुगू देशम पार्टी में विद्रोह के सुर सुनाई पड़ने लगे हैं। टीडीपी संसदीय दल के नेता न चुने से जाने से नाराज विजयवाड़ा से सांसद केसीनेनी नानी ने बुधवार को लोकसभा में पार्टी के व्हिप का पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

भाजपा को ममता का जवाब- 'त्याग का नाम हिंदू, ईमान का नाम मुसलमान'

कश्मीर: पुलवामा में ईद के दिन आतंकियों का कहर, महिला की गोली मार कर हत्या

फेसबुक पर इस बात की घोषणा

सांसद केसीनेनी नानी ने फेसबुक पर इस बात की घोषणा की कि वह यह पद अस्वीकार कर रहे हैं। आपको बता दें कि टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें तीन दिन पहले पार्टी व्हिप के रूप में नियुक्त किया था।पार्टी व्हिप के रूप में नियुक्त करने के लिए नायडू का आभार जताते हुए नानी ने उनसे इस पद पर किसी और को नियुक्त करने का अनुरोध किया।

पश्चिम बंगाल: दमदम में टीएमसी नेता की हत्या, बर्दवान में झड़प के बाद आगजनी

देश भर में मनाया जा रहा ईद—उल—फितर का त्योहार, दुनिया में ऐसे हुई थी ईद की शुरुआत

व्हिप नेता का पद किया अस्वीकार

केसीनेनी ने कहा कि वह विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि नायडू इस पद पर किसी और को नियुक्त कर दें। उन्होंने कहा कि इस पद पर एक ऐसा व्यक्ति नियुक्त होना चाहिए तो उनसे अधिक सक्षम और कुशल हो, क्योंकि उनको लगता है कि वह इतने बड़े पद की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उचित शख्स नहीं हैं।

नौतपा के ताप से तप रही धरती, ज्योतिष विज्ञान से बढ़ते तापमान की ये है कनेक्शन

केरल में जानलेवा निपाह वायरस की पहचान, लक्षण दिखते ही ऐसे करें बचाव

नायडू से माफी भी मांगी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा के लोगों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है और उन्हें अपने सांसद के रूप में चुना है। इसलिए वह बजाए इस पद को पूरा समय देने के अपने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा और लोगों के बीच रहना अधिक पसंद करेंगे। टीडीपी सांसद पद को अस्वीकार करने के लिए नायडू से माफी भी मांगी।

भारतीय वायुसेना के लापता AN-32 प्लेन का सुराग नहीं, खोज में जुटी सुखाई विमान

गर्मी में अभी और तपेगा उत्तर भारत, 5 दिनों तक बारिश के नहीं कोई आसार

'इफ्तार' पार्टी में भी शरीक नहीं हुए

आपको बता दें कि नायडू द्वारा लोकसभा में टीडीपी संसदीय दल के नेता के रूप में गाल्ला जयदेव और पार्टी नेता के रूप में के. राममोहन नायडू को नियुक्त किए जाने से नानी नाखुश हैं। वह सोमवार को विजयवाड़ा में नायडू द्वारा आयोजित 'इफ्तार' पार्टी में भी शरीक नहीं हुए।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद TDP नेता दिवाकर रेड्डी ने छोड़ी राजनीति

बिहार: खगड़िया में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को भारी जीत

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में राज्य की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को भारी जीत मिली है। इस चुनाव में टीडीपी 25 लोकसभा सीटों में से केवल तीन पर जीत हासिल की। टीडीपी के जीतने वालों नेताओं में जयदेव, राममोहन नायडू और नानी शामिल हैं।