पटना

Bihar Election 2025 Result : रुझानों में नीतीश कुमार की बल्ले बल्ले, तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों पीछे

Bihar Elections Result : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आने वाला है। बस थोड़ा इंतजार कीजिए। बिहार में शुरूआती रुझानों में ऐसा लगा रहा है कि नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की जोड़ी इस बार फिर बाजी मार लेगी।

6 min read
Nov 14, 2025
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर के बाहर रिजल्ट देखती जनता। फोटो-ANI

Bihar Chunav Result 2025: बिहार चुनाव रिजल्ट का नया अपडेट। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। रुझानों में एनडीए 192 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा, HAMS, RSHTLKM) में शामिल हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की बागडोर संभालेंगे। उधर महागठबंधन 48 सीटों (राजद, कांग्रेस, वीआईपी) के साथ फुस्स होती नजर आ रही है, पर अभी यह रुझान हैं। जल्द ही बिहार चुनाव के रिजल्ट आने वाले हैं। सिर्फ थोड़ा इंतजार कीजिए।

इस हिसाब से नीतीश कुमार की बल्ले बल्ले हो गई है तो आरजेडी की हालत खस्ता दिख रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज किसी भी सीट पर इस वक्त आगे नहीं है। वहीं निर्दलीय समेत अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Election Result: अररिया से पूर्व IPS शिवदीप लांडे पीछे, कांग्रेस-JDU में कांटे की टक्कर

जनसमर्थन को मतों में नहीं बदल सका जनसुराज : मनोज भारती

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान आने के बाद जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान उनकी पार्टी को जनसमर्थन तो बहुत मिला, लेकिन उसे मतों की शक्ल में परिवर्तित करने में सफलता नही मिली। मनोज भारती ने कहा कि इस बार पलायन तथा रोजगार जैसे मुद्दे को उठा कर उनकी पार्टी जनसुराज ने चुनाव की दिशा तय कर दी थी और बाद में सभी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में इसी मुद्दे के पीछे भागती रही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सभाओं में आई भीड़ बता रही थी कि लोगों को पलायन और रोजगार जैसे मुद्दों में रुचि तो बहुत है, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें ये समझने में सफलता नही मिली कि वह विकल्प जनसुराज ही है।

NDA 186 सीटों पर आगे

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

Bihar Chunav Result 2025 Counting: तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों पीछे

राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Assembly constituency) से चुनाव बेहद रोचक हो गया है। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव को कड़ी चुनौती को मिल रही है। तीसरे राउंड में तेजस्वी यादव 1200 वोट से पीछे हो गए हैं। इस सीट पर तेजस्वी यादव का भाजपा के सतीश कुमार से मुकाबला है। वर्ष 2010 में सतीश कुमार राबड़ी देवी को हरा चुके हैं। वहीं तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कही बड़ी बात

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य हैं

राजग 171 और महागठबंधन 55 सीट पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result 2025) की आज जारी मतगणना में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे तक जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार 171 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी 55 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (BJP) 72, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 75 , लोक जनशक्ति पार्टी (रामिवलास) 18, हिंदुस्तानी आवाम मोचा (हम) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के एक उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

बिहार में भाजपा कार्यालय का एक दृश्य। फोटो - ANI

वहीं, महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 41, कांग्रेस, 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) पांच और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

विजय कुमार सिन्हा व तेजस्वी यादव आगे

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार दूसरे राउंड की गिनती के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। 1/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से 893 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

जदयू उम्मीदवार व बाहुबली अनंत सिंह 700 मतों से आगे

बिहार में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्धंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार वीणा देवी से 700 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं गया जिले की गया टाउन सीट से बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार डा. प्रेम कुमार अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओकांर नाथ से 3092 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

तेजस्वी यादव को संजय कुमार झा का कड़ा जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है। 20 साल से सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार की जनता में बढ़ती ही जा रही है। इसका मतलब उन्होंने जो काम किया है लोगों को उस पर विश्वास है। बिहार चुनाव में उनको बिहारी पंतों ने समर्थन दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। फोटो - ANI

एक बार फिर NDA की बनने जा रही है सरकार - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रथम चरण और दूसरे चरण के बिहार चुनाव के वक्त ही जनता की बातों से ही लग रहा था कि NDA को जनादेश मिल रहा है। फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया था। जब जनता और मतदाता मन बना लेती है तो फिर कोई रोक नहीं सकता है।

शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं - अखिलेश प्रसाद सिंह

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है… मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।

जश्न मनाने की तैयारी, पटना में रंगरोगन होता भाजपा कार्यालय। फोटो - ANI

हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे - विजय कुमार सिन्हा

Bihar Election Result 2025 : बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।

तेजप्रताप यादव ने बढ़त बढ़ाई

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शुरुआत में पिछड़ने के बाद महुआ सीट से आगे चल रहे हैं। उन्होंने 2015 में राजद के टिकट पर महुआ सीट जीती थी। उनका मुकाबला राजद के मौजूदा विधायक मुकेश कुमार रौशन और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से है। राघोपुर से तेजस्वी यादव एनडीए उम्मीदवार सतीश यादव से आगे हैं।

जनसुराज पार्टी के लिए अच्छी खबर

शुरुआती रुझानों में एनडीए 103 सीटों व महागठबंधन 55 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जनसुराज पार्टी के लिए अच्छी खबर है। उसके 2 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही निर्दलीय समेत अन्य 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Bihar Election 2025 Result : सबसे पहले बरबीघा का आएगा रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे पहले बरबीघा का रिजल्ट आएगा। जानकारी के लिए एक राउंड में 14 ईवीएम की गिनती होगी, जिसके लिए हर मतगणना केंद्र पर 14 टेबल लगाए गए हैं।

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए 44 सीटों पर आगे, महागठबंधन 36 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर है। राघोपुर से तेजस्वी आगे चल रहे हैं तो महुआ से तेजप्रताप पीछे है। वहीं जनसुराज भी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग ने सभी 38 जिलों के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सिर्फ राज्य की सत्ता का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि देश की राजनीति की भावी दिशा भी तय करेंगे। दरअसल, केन्द्र की राजनीति में यह समय ‘गठबंधन’ का है। ऐसे में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के लिए यह निर्णायक होगा। ये नतीजे संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले आ रहे हैं।

अगर एनडीए फिर बिहार विधानसभा चुनाव जीतता है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के लिए बड़ी राजनीतिक राहत होगी। इससे केंद्र की योजनाओं और भाजपा के चुनावी नैरेटिव को बल मिलेगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले साल होने वाले बिहार चुनाव के लिए भाजपा दम और आत्मविश्वास के साथ तैयारी में जुटेगी।

वहीं इंडिया ब्लॉक के बाजी मारने से विपक्षी एकजुटता को ताकत मिलेगी। मतगणना से एक दिन पहले एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोपहर 12 बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से तस्वीर साफ हो जाएगी। शुरुआती रुझान में एनडीए 192 सीटों पर और महागठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Bihar Mithilanchal Seats Result: अलीनगर सीट से मैथली ठाकुर आगे, जानें कहां-कहां किसको मिल रही बढ़त?

Also Read
View All

अगली खबर