रतलाम

MP में चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा निर्णय, मतदाताओं की होगी जांच

BJP Big decision before elections in MP: मध्यप्रदेश में अक्टूबर माह में चुनाव होना है। इन चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह वाली भाजपा ने अपने मतदाताओं की जांच करने का निर्णय लिया है।

3 min read
Sep 07, 2019
BJP big decision before elections in MP

रतलाम। BJP Big Decision Before Elections In MP: मध्यप्रदेश में अक्टूबर माह में चुनाव होना है। इन चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह वाली भाजपा ने अपने मतदाताओं की जांच करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति हो गई है। भाजपा में संगठन चुनाव होना है। इन चुनाव से पहले ही ये सब हो रहा है। असल में भाजपा में सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है। इसके समाप्त होते ही अब पार्टी ने कार्यकर्ताओं की जांच के लिए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। ये प्रभारी इस बात की जांच करेंगे की किसी मंडल में एक ही व्यक्ति दो बार तो कार्यकर्ता नहीं बन गया है।

रतलाम, मंदसौर व नीमच में चुनाव पदाधिकारियों को ही इस बात की जिम्मेदारी दी गई है कि वे ये जांच करें कि कोई व्यक्ति दो बार तो संगठन का सदस्य नहीं बन गया है। फिलहाल सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन कुछ मंडल से सदस्यता की डायरियां व शुल्क जमा होने का कार्य चल रहा है। इसके लिए रविवार तक का समय दिया गया है। इन प्रभारियों को जिले में जाकर कार्यकर्ताओं की इंट्री की जांच करना है। इसके अलावा किसी कार्यकर्ता का कोई अपराधिक रिकार्ड तो नहीं है, इस बात की भी जांच की जाएगी।

जांच कम्प्यूटर की मदद से

इन सब के बीच जिले में पार्टी ने एक लाख से कुछ अधिक कार्यकर्ता बनाए है। इस तरह करेंगे जांचएक ही व्यक्ति दो बार तो सदस्य नहीं बना है इसकी जांच कम्प्यूटर की मदद से की जाएगी। इसके लिए रेंडमली पांच से दस कार्यकर्ताओं के नाम कम्प्यूटर में डाले जाएंगे। अगर साफ्टवेयर एक ही नाम की इंट्री दिखाता है तो ठीक है, लेकिन अगर किसी के नाम की इंट्री दो बार दिखाई जाती है तो ये साफ हो जाएगा की संबंधीत व्यक्ति को दो अलग-अलग पदाधिकारियों ने कार्यकर्ता बनाया है। इसके बाद एक नाम हटा दिया जाएगा।

जिलावार बने प्रभारी

रतलाम में विनोद गोटिया, मंदसौर में अर्चना चिटनीस व नीमच में संजीव कांकर को प्रभारी बनाया गया है। अब आने वाले दिनों में ये ही इस बात की जांच भी करेंगे कि कोई कार्यकर्ता की डबल इंट्री तो नहीं हुई है। ये तीनों ही चुनाव अधिकारी भी बनाए गए है।

ये है सदस्यता अभियान का आंकड़ा
रतलाम विधानसभा- 45246 हजार

रतलाम ग्रामीण- 63550 हजार
सैलाना- 11930 हजार

जावरा- 13958 हजार
आलोट- 19094 हजार

सुधार कर लेंगे

पार्टी ने जिले में कार्यकर्ता बनाने में बेहद सावधानी रखी है। जहां तक मुझे पता है किसी भी मंडल में कार्यकर्ता दो बार नहीं बने है। कम्प्यूटर ही दो बार एक ही व्यक्ति का नाम नहीं लेगा। इसके बाद भी अगर कहीं चूक रह गई है तो सुधार किया जाएगा।

- शैलेंद्र डागा, प्रभारी, भाजपा सदस्यता अभियान

Must Read

Published on:
07 Sept 2019 01:05 pm
Also Read
View All