2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amroha : अजब प्रेम की गजब कहानी, 9 बच्चों का बुजुर्ग बाप 6 बच्चों की बूढ़ी मां को लेकर हुआ फरार

अमरोहा में बुजुर्ग प्रेमियों के अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। 9 बच्चों को बुजुर्ग पिता 6 बच्चों की बूढ़ी मां के साथ फरार हो गया है। बुजुर्ग प्रेमी युगल हरिद्वार गंगा स्नान को गए थे और वहीं से एक-दूसरे के साथ शादी करने के लिए फरार हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Aug 2022, 12:03 PM IST

amroha.jpg

अमरोहा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां 9 बच्चों को बुजुर्ग पिता 6 बच्चों की बूढ़ी मां के साथ फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग प्रेमी युगल हरिद्वार गंगा स्नान को गए थे और वहीं से एक-दूसरे के साथ शादी करने के लिए फरार हो गए हैं। यह प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में करीब 21 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के फरार होने को लेकर रविवार को गांव में पंचायत भी की गई, जिसमें दोनों तलाश करने का फैसला लिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

दरअसल, यह मामला अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों के मुताबिक, 29 जुलाई को गांव से 15 लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। उन्हीं में ये दोनों भी शामिल थे। गंगा स्नान के बाद सभी लोग गांव लौट आए हैं, लेकिन बुजुर्ग प्रेमी युगल अपनी नई पारी खेलने के लिए फरार हो गए हैं। उनके इस कृत्य से उनके बेटे-बेटियां शर्मसार हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग प्रेमी की पत्नी का 29 वर्ष पहले निधन हो गया था। जबकि बुजुर्ग प्रेमिका के पति की भी 30 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। बुजुर्ग प्रेमी के 9 बच्चे हैं तो बुजुर्ग प्रेमिका के 6 बच्चे है, जो सभी जवान हैं।

यह भी पढ़ें - लव जिहाद : हिंदू किशोरी को भगा ले गया मुस्लिम युवक, क्षेत्र में तनाव

रिश्ते में चाची भतीजे हैं बुजुर्ग प्रेमी युगल

बता दें कि बुजुर्ग प्रेमी की प्रेमिका रिश्ते में उसकी चाची है। दोनों का अचानक गायब होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक परिजनों को पहले से थी। लेकिन, उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह फरार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग प्रेमी का फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

यह भी पढ़ें - ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़े युवक ने की जमकर मारपीट, फिर पुलिस ने सिखाया ये सबक

पंचायत ने लिया सामाजिक बहिष्कार का निर्णय

बुजुर्ग प्रेमी युगल के इस तरह फरार होने से परिजनों के साथ अन्य ग्रामीणों में भी रोष है। गांव में हुई पंचायत में फिलहाल उन्हें तलाश करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही यह भी निर्णय हुआ है कि अगर दोनों शादी करके गांव लौटे तो उनका सामाजिक बहिष्कार होगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब बुजुर्ग ही इस तरह का उदाहरण पेश करेंगे तो युवा वर्ग पर क्या असर होगा।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश