अशोकनगर के गांधी पार्क चौराहे पर बुधवार को उस वक्त लोगों का हुजूम लग गया जब बीच रोड पर ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने कृषि यांत्रिकी विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र यादव को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथों पकड़ने के बाद बीच रोड पर ही रिश्वतखोर कंप्यूटर ऑपरेटर के हाथ धुलवाए तो वो रंग भरे हो गए। कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र यादव ने एक किसान से 15 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।