मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धौरा में एक अजीबो गरीब फरमान जारी हुआ है। जारी फरमान के तहत अब इस गांव में मुस्लिम और ईसाई व्यापारियों की एंट्री पर प्रतिबंध है। इस संबंध में ग्रामीणों को कहना है कि, बाहर से आने वाले व्यापारियों को गांव में आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। यही नहीं, ग्राम पंचायत ने इसकी सूचना बैनर-पोस्टरों के माध्यम से गांव के हर नुक्कड़ चौराहे और प्रवेश द्वार पर चस्पा कर दिये गए थे। हालांकि, जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना लगी, ग्रामीणों द्वारा ये बैनर-पोस्टर हटा दिए गए हैं।