नई दिल्ली। चीन की सड़कों पर शनिवार से एक सप्ताह के लिए कार पुलिंग सेवा नहीं मिलेगी। कार पुलिंग सेवा देने वाली कंपनी डीडी चुक्सिंग ने घोषणा करते हुए एक हफ्ते तक बंद करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि कंपनी पर आरोप है कि उसके एक ड्राइवर ने एक महिला पैसेंजर के साथ पहले रेप किया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी। कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए ऐलान किया है कि शनिवार से एक सप्ताह के लिए कार पुलिंग सेवा बंद रहेगी।