26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुषमा स्वराज: भारत के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से लाभ उठाए कजाखिस्तान

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के तहत 'डिजिटल इंडिया', 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्ट अप इंडिया' जैसी कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। ये कजाकिस्तान में डिजिटल विकास के लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।
2 min read
Google source verification
sushma swaraj

सुषमा स्वराज: भारत के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से लाभ उठाए कजाखिस्तान

अस्ताना। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मध्य एशियाई देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में गुरुवार को कजाकिस्तान के विदेश मंत्री कैरात अब्द्राखानोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा, आईसीटी, फार्मा, क्षमता निर्माण और संस्कृति में सहयोग को गहन बनाने पर व्यापक चर्चा की। बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंध बहुत मजबूत और पुराने हैं। इन संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की अपार संभावनाएं हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि कजाखिस्तान भारत का महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार है।

ऑस्ट्रेलिया: स्कूल पर छाया अनजाने बीमारी का साया, अब तक 200 छात्र बीमार

भारत की नीतियों से कजाखिस्तान को हो सकता है लाभ

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के तहत 'डिजिटल इंडिया', 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्ट अप इंडिया' जैसी कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। ये कजाकिस्तान में डिजिटल विकास के लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं। कजाखिस्तान, भारत के अनुभव से फायदा उठा सकता है। यह दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा दे सकता है

भारत और कजाखिस्तान रणनीतिक भागीदार

गुरुवार सुबह सुषमा स्वराज काजसखिस्तान के विदेश मंत्री से प्रतिनिधिमंडल स्तर की बात करने के लिए विदेश कार्यालय भवन पहुंचीं जहां विदेश मंत्री कैरत अब्द्राखमानोव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मामलों के मंत्रालय में अपने समकक्ष कैरात अब्द्राखानोव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद सुषमा स्वराज ने प्रेस को संबोधित करते हुए दोनों देशों के संबंधों को लेकर काफी आशान्वित दिखीं।

पाकिस्तान: शपथ ग्रहण से पहले ही सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, बैठक में बनाई रणनीति

कल अस्ताना पहुँचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हवाई अड्डे पर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। किर्गिज़स्तान के विदेश मंत्री भी प्रोटोकॉल तोड़ अस्ताना हवाई अड्डे पर सुषमा स्वराज का स्वागत करने के लिए आये थे। बाद में देर शाम भारतवंशियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध बहुत सुखद हैं। उन्होंने कजाखिस्तान को भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक और सामरिक साझेदार बताया था।