तुर्की । तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को उनके ही देश के नागरिकों की तरफ से कत्ल करने की चेतावनी मिल रही है।तुर्की के प्रवासियों और पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन की बोस्निया और हेर्जेगोविना की रविवार को होने वाली यात्रा के दौरान तुर्की के नागरिकों द्वारा उनकी हत्या का प्रयास किए जाने की चेतावनी दी है। खबरों में कहा जा रहा है कि तुर्की के खुफिया सूत्रों के अनुसार, मेसेडोनिया में मौजूद तुर्की के नागरिकों द्वारा दी गई इस जानकारी में तारीख और स्थान समेत हत्या के प्रयास के दावे की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं तुर्की के उप प्रधानमंत्री बकीर बोजडाग ने ट्विटर पर कहा कि, "हत्या के प्रयास की ये चेतावनी कोई नई नहीं है और हमेशा से रही है।" इसी बीच पश्चिमी एजेंसियों ने भी तुर्की की खुफिया इकाईयों को एर्दोगन की जान को जोखिम के बारे में खबर दे दी है।