1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हुई, पीएम शिंजो आबे ने विदेश दौरा किया रद्द

सरकार ने कहा कि जापा में पिछले दशकों में बारिश से हुई घटनाओं में मरने वालों का यह आंकड़ा सबसे बड़ा है। राहत कर्मियों, सेना व दमकल विभाग के करीब 73 हजार जवान खोज व बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Jul 2018, 7:16 PM IST

जापान में भारी बारिश

जापान: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हुई, पीएम शिंजो आबे ने विदेश दौरा किया रद्द

टोक्यो। जापान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 141 हो गई है, जबकि कई लोग लापता हैं। राहतकार्य में लगे लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद की उम्मीद के साथ मिट्टी और मलबे में खुदाई कर रहे हैं। बता दें कि जापान के पश्चिम-उत्तर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार ने मंगलवार को कहा कि जापा में पिछले दशकों में बारिश से हुई घटनाओं में मरने वालों का यह आंकड़ा सबसे बड़ा है। राहत कर्मियों, सेना व दमकल विभाग के करीब 73 हजार जवान खोज व बचाव अभियान में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 लाख लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है। बता दें कि जापान के पश्चिम-उत्तर इलाके में पांच जुलाई गुरुवार से भारी बारिश हो रही है।

जापान में बाढ़ से त्राहिमाम: 201 भूस्खलन से सहमे लोग, अब तक 81 की मौत

सरकार ने विस्थापितों के लिए स्कूल-कॉलेज खोले

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण विस्थापित हुए लोगों के आश्रय के लिए स्कूल और कॉलेजों के हॉल खोल दिए हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के संकट से निपटने के लिए अपने विदेश दौरों को रद्द कर दिया है। बता दें कि शिंजो आबे ने आपदा प्रबंधन बल के साथ बैठ में कहा कि ‘हम स्थानीय सरकार के साथ समन्वय कर आपदा पीड़ितों के बीच जरूरी सामानों को वितरित करने के लिए काम करेंगे।’ जापान के मौसम विभाग की ओर से चेतावनी में कहा गया है कि अभी भी कई प्रभावित इलाकों में बाढ़ की संभावना है। पुलिसकर्मी, दमकल कर्मी और सैनिक प्रभावित इलाकों में सफाई कर रहे हैं और उन लोगों का पता लगा रहे हैं जो लापता हैं। इस भारी बारिश और बाढ़ में हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इस भारी बारिश के कारण जापान के पश्चिमोत्तर इलाके में करीब 17 हजार घरों में बिजली गुल हो गई है, साथ ही कई इलाकों में फोन लाइन भी डाउन है।

जापान में बाढ़ की वजह से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रद्द की विदेश यात्रा, बारिश से अब तक 122 की मौत

पीएम शिंजो आबे ने विदेश दौरा किया रद्द

जापान में आई भीषण बाढ़ की वजह से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है। वे बुधवार से बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र की यात्रा करने वाले थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार शिंजो आबे इस सप्ताह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जापान के कई इलाकों में पानी भर गया है और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है।