बागान में हजारों धार्मिक इमारतें और पैगोडा हैं। भौगोलिक रूप से दो भागों- ऊपरी और निचले बागान में विभाजित शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों, बौद्ध मंदिरों, मठों, स्तूपों और स्मारकों के लिए जाना जाता है। धार्मिक मामले और संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, बागान पुरातत्विक स्थल 42 वर्ग मील से बढ़कर 62 वर्ग मील हो गया है।