पाकिस्तान के कानूनों के मुताबिक इस कपल को 3 महीने की जेल, जुर्माना या दोनों सजाएं दी सकती है। पुलिस ने बताया कि यह कपल एक बिलिडिंग की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पहले यह कपल एक दूजे के गले मिला और फिर उन्होंने एक दूसरे को चूमा। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार केस के जांच अफसर ने बताया कि पुलिस को रविवार को इस बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत एक गुमनाम फोन कॉल से आई थी, जिसमे कहा गया था कि एक कपल इस्लामाबाद के सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी के अंदर अश्लील हरकतें कर रहा है।