10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार्मिक दौरे पर 11 मई को नेपाल जाएंगे पीएम मोदी, जलविद्युत परियोजना अरुण-3 की रखेंगे आधारशिला

11 मई को पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक होगा। दोनों देशों के बीच इस दौरान किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 May 2018, 8:31 PM IST

पीएम नरेद्र मोदी का नेपाल दौरा

नई दिल्ली। अनौपचारिक चीन दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को पड़ोसी मुल्क नेपाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के संबंध में नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों मुल्कों के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि 11 मई को पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक होगा। दोनों देशों के बीच इस दौरान किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले नेपाल के भव्य और प्रतिष्ठित जानकी मंदिर का दर्शन करने सीधे जनकपुर जाएंगे उसके बाद नेपाली पीएम के.पी. शर्मा ओली उनका स्वागत करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीएम मोदी बहरा बीघा क्षेत्र में एक समारोह में भी शामिल होंगे।

सरकार ने जारी किया यात्रा का कार्यक्रम

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार द्वारा सार्वजनिक किए गए यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, "जनकपुर के बाद, मोदी सीधे मुस्तांग जाएंगे, जहां वह मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वह काठमांडू जाएंगे।" बता दें कि गृहमंत्री थापा और गृहसचिव देव कुमार राय और तीनों सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख मोदी के स्वागत कार्यक्रम के लिए सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को जनकपुर पहुंचे। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में, जनकपुर के रास्ते नेपाल में प्रवेश करने की मोदी की योजना 'सुरक्षा कारणों' से विफल हो गई थी।

नीतीश ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, "स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया" के सम्मान में की यह मांगे

धार्मिक उद्देश्यों के लिए है पीएम मोदी का दौरा: थापा

नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "इस बार प्रधानमंत्री मोदी का दौरा धार्मिक उद्देश्यों के लिए है, न कि राजनीति उद्देश्यों के लिए। यह दौरा नेपाल और भारत के बीच दशकों पुराने समाजिक और धार्मिक संबंधों को नई ऊचांइयों तक ले जाएगा।"

देश भर में मनाया जा रहा बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व, पीएम मोदी ने दी बधाई

11 मई को पीएम मोदी जाएंगे नेपाल

गौरतलब है कि पीएम मोदी 11 मई को नेपाल के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी नेपाल में जलविद्युत परियोजना अरुण-3 की आधारशिला भी रखेंगे। 900 मेगावाट की यह परियोजना भारत सरकार द्वारा विकसित की जाएगी और इसका संचालन 2020 तक शु़रू होगा। बता दें कि पिछले हफ्ते काठमांडू से 500 किलोमीटर दूर तुमलिंगतार में जलविद्युत परियोजना के कार्यालय में एक विस्फोट हुआ था, जिससे इमारत की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।