31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार में होगा बड़ा बदलाव; नई बैटरी के साथ बढ़ेगी रेंज और पावर, जानें कब होगी लॉन्च?

MG Windsor EV जल्द ही नए अवतार में लॉन्च होने वाली है। बड़ी बैटरी और बढ़ी हुई रेंज के साथ यह इलेक्ट्रिक कार पहले से ज्यादा दमदार होगी। जानें अपकमिंग मॉडल में क्या कुछ खास होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 28 Feb 2025, 12:44 PM IST

MG Windsor EV

MG Windsor EV भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक MPV ने कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 2024 में 21 प्रतिशत तक पहुंचा दी है। जनवरी 2025 में, JSW MG Motor India ने 4,225 EVs बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 251% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। कंपनी अपनी EV सेल्स को और बढ़ाने के लिए अप्रैल 2025 में Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है, जिसमें बड़ी 50kWh बैटरी होगी।

नई MG Windsor EV में क्या होगा खास?

50kWh बैटरी पैक - MG पहले से ही अपनी कुछ ग्लोबल EVs (जैसे ZS EV) में यह बैटरी इस्तेमाल कर रही है।

रेंज - बड़ी बैटरी के साथ Windsor EV लगभग 460km (ARAI MIDC साइकिल के अनुसार) की रेंज दे सकती है।

चार्जिंग टाइम - AC चार्जर से लगभग 16 घंटे में फुल चार्ज होगी। DC फास्ट चार्जर (50kW) से सिर्फ 46 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकती है।

परफॉर्मेंस - MG ZS EV, जो इसी बैटरी का इस्तेमाल करती है, 0-100kmph महज 8.6 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 175kmph है।

ये भी पढ़ें-7 लाख से कम में बेस्ट Cars; ये हैं टॉप 7 ऑप्शंस, फीचर्स और माइलेज भी जबरदस्त

इंडोनेशियन मार्केट में पहले से उपलब्ध

Windsor EV का 50kWh बैटरी पैक वर्जन इंडोनेशिया में Wuling Cloud नाम से पहले से बिक रही है। वहां इस EV में ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है, लेकिन भारत में आने वाले मॉडल में यह फीचर नहीं मिलेगा।

मौजूदा MG Windsor EV की जानकारी?

अभी भारत में MG Windsor EV 38kWh LFP बैटरी के साथ आती है। इसमें 136bhp की पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करने वाला फ्रंट एक्सल-माउंटेड मोटर दिया गया है। यह सिंगल चार्ज में 331km की रेंज ऑफर करती है। इसमें चार ड्राइविंग मोड्स - Eco, Eco+, Normal, और Sport मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- मारुति सुजुकी ने की e Vitara की क्रैश टेस्टिंग: क्या 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर पाएगी ये इलेक्ट्रिक कार?

कितनी होगी नए मॉडल की कीमत?

फिलहाल, भारत में MG Windsor EV की कीमत 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

50kWh बैटरी वाले नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से लगभग 1 लाख रुपये से 1.50 लाख ज्यादा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Renault Kiger Facelift, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव?