नई रणनीति अपनाई गई-
जनवरी के दूसरे भाग में खुदाई का काम शुरू हुआ था। संरचना की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 12-मीटर गहरी खुदाई का निर्णय लिया गया था। विशेषज्ञ मलबे और खराब मिट्टी को हटाने लगे थे। पिछले साल दिसंबर में हुए प्रारंभिक परीक्षण में पाया गया कि जमीन, मंदिर का वजन सहन करने व भूकंप जैसी स्थितियों को संभालने में विफल है। इसके बाद विशेषज्ञों ने नई रणनीति अपनाई, जिसमें नींव में पाई गई बालू, खंबों को स्थिर रख सके व मंदिर का भार उठा सके, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।