बागपत. अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हिंदू नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं पर तीखा तंज कसा है। बड़ौत में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने कहा कि देश के जिस प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसे कलंक से छुटकारा दिलाया, आज वही महिलाएं लोगों के बहकावे में आकर शाहीन बाग में बैठकर उनका विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को आजादी लेनी है तो बंद गोभी बनकर घूमने वाली महिलाएं बुर्का और हलाला से आजादी मांगे।