25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / CG News: बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, स्कूल में मची अफरा-तफरी

CG News: बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, स्कूल में मची अफरा-तफरी

CG News: बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने लगभग 12 से 13 बच्चों को काट दिया। मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 30 Nov 2024, 2:55 PM IST

CG News

CG News

CG News: जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने लगभग 12 से 13 बच्चों को काट दिया। मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: Bee Attack: कलश यात्रा में मधुमक्खियों का अटैक, 25-30 लोग हुए घायल, मची भगदड़

वहीं बच्चों को बचाने वाले एक व्यक्ति उकेश यादव को मधुमक्खियों ने ज्यादा काटा है, उसकी स्थिति गंभीर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत बाग भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बच्चों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

स्कूल के पास पेड़ पर मधुमक्खियों का छाता

स्कूल के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छाता है। छुट्टी होने के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और बाहर निकल रहे बच्चों पर हमला शुरू कर दिया।

मधुमक्खी के छाता को पत्थर मारा या फिर चील ने हमला किया

मधुमक्खियों के हमले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग बोल रहे हैं कि बच्चे मधुमक्खियों के छाते को पत्थर मारने की बात कह रहे हैं तो कोई चील के छाते में चोंच मारने की बात कह रहा है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।