28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: प्रचार के लिए महज 10 दिन का समय, अध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस में दिखाई दे रही सीधी टक्कर

CG Election 2025: इस बार चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों को ज्यादा समय नहीं मिला है। प्रचार में मात्र 10 दिन का ही समय बचा हुआ है।

3 min read
Google source verification
CG Election 2025: धोखेबाज प्रत्याशियों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस, बन रही लिस्ट.. दिल्ली तक में मची हलचल

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए 31 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। नगर पालिका बालोद अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच लोगों ने नामांकन भरा था। इसमें से ज्योति शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अध्यक्ष पद पर कुल चार प्रत्याशी रह गए हैं। इन लोगों में भाजपा की प्रतिभा चौधरी, कांग्रेस की पद्मिनी साहू, हमर राज पार्टी की शबनम रानी गौर व निर्दलीय मंजू शर्मा शामिल है। यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है।

CG Election 2025: अब चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी

अब चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। प्रत्याशी दीवार लेखन के अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रचार में जुटे हुए हैं। एक फरवरी से इसमें और तेजी आ जाएगी।

ये है अध्यक्ष के प्रत्याशी

भाजपा- प्रतिभा चौधरी
हमर राज पार्टी- शबनम रानी गौर
निर्दलीय- मंजू शर्मा
कांग्रेस- पद्मिनी साहू

अब प्रचार के लिए मिले महज 10 दिन का समय

इस बार चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों को ज्यादा समय नहीं मिला है। प्रचार में मात्र 10 दिन का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में समय का सदुपयोग करते हुए हर एक मिनट का उपयोग चुनाव प्रचार में कर रहे है।

पार्षद पद से इन्होंने लिया नाम वापस

पार्षद पद के लिए कुल 6 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसमें वार्ड 3 से कुसुमलता साहू, वार्ड 6 से विमल साहू, वार्ड 7 से प्रवीण सोनवानी, वार्ड 8 प्रियंका ढीमर, वार्ड 11 गिरीश नायडू एवं वार्ड 13 से रामेश्वरी बंजारे ने नाम वापस लिया है। अब वार्डों में भी स्थिति स्पष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: नगरीय निकाय में महापौर बनने के लिए 5 प्रत्याशियों में सिर्फ 2 ही करोड़पति, यहां जानें किसकी-कितनी संपत्ति?

भाजपा के बागी हुए शांत, कांग्रेस के बागी लड़ रहे चुनाव

CG Election 2025: नाम वापसी से पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने बागी होकर चुनाव लड़ने नामांकन जमा कर दिया था। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी ने गंभीरता से इस पर चर्चा करते हुए बागियो को मनाने में लगे रहे। भाजपा के लगभग सभी बागियों ने नाम वापस ले लिया, लेकिन कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे लोगों को नहीं मना सकी। इसमें वार्ड 12 से जितेंद्र पांडे, वार्ड 14 से योगराज भारती शामिल हैं।

वार्ड - 1

प्रत्याशी पार्टी

कुंती साहू भाजपा

सुमन साहू कांग्रेस

पुष्पा बाई निर्दलीय

वार्ड - 2

जितेंद्र साहू कांग्रेस

कमलेश सोनी भाजपा

वार्ड - 3

किरण साहू कांग्रेस

प्रीतिबाला साहू भाजपा

लक्ष्मी बाई साहू निर्दलीय

वार्ड -4

प्रेमचंद क्षीर सागर कांग्रेस

प्रीतम यादव भाजपा

देवेंद्र गजेंद्र निर्दलीय

पुनीत साहू निर्दलीय

सुमीत साहू निर्दलीय

वार्ड -5

किरण साहू आप

निशा योगी भाजपा

योगेश्वरी साहू कांग्रेस

कांति साहू निर्दलीय

वार्ड -6

दीपक देवांगन भाजपा

सतीश यादव कांग्रेस

वार्ड -7

रमेश मालेकर भाजपा

सुनील मालेकर कांग्रेस

वार्ड - 8

रीता सोनी कांग्रेस

रुखसाना बेगम भाजपा

ज्योति शर्मा निर्दलीय

वार्ड - 9

आशुतोष कौशिक भाजपा

निर्देश कुमार कांग्रेस

दीपक चोपड़ा निर्दलीय

मंजू शर्मा निर्दलीय

वार्ड - 10

दीपक जैन भाजपा

संबंधित खबरें

हसमुख माहेश्वरी कांग्रेस

राजेश चोपड़ा निर्दलीय

वार्ड - 11

लोकेन्द्र सिंह कांवरे कांग्रेस

राजू पटेल भाजपा

शकील खान निर्दलीय

वार्ड - 12

छबि सार्वा भाजपा

सुमीत शर्मा कांग्रेस

जितेंद्र पांडेय निर्दलीय

वार्ड - 13

सुहागा कांग्रेस

सुनीता मनहर भाजपा

जानकी देशलहरे निर्दलीय

वार्ड - 14

आशा पटेल भाजपा

चमेली साहू कांग्रेस

जेके ढाके निर्दलीय

योगराज भारती निर्दलीय

वार्ड - 15

गोकुल कुमार भाजपा

कुमारी लक्ष्मी हमर राज पार्टी

मनोज ठाकुर निर्दलीय

वार्ड - 16

सुरेश निर्मलकर भाजपा

विनोद कुमार कांग्रेस

वार्ड - 17

गीता बाई कांग्रेस

गोमती हल्बा भाजपा

धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय

वार्ड - 18

अनिल यादव कांग्रेस

गिरजेश गुप्ता भाजपा

वार्ड - 19

हसीना बेगम कांग्रेस

श्यामा यादव भाजपा

वार्ड - 20

कशीमुद्दीन कुरैशी कांग्रेस

सरोजनी साहू भाजपा

दानी राम जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

डिलेश्वर देवांगन हमर राज पार्टी

शिव कुमारी साहू निर्दलीय

Story Loader