12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई में पढऩे गए दो युवकों को डेंगू,जिले में अब 11 के डेंगू होने की पुष्टि

भिलाई से पढ़ाई कर अपने घर आए दो युवकों को डेंगू हो गया है। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल बालोद में हुई। जिले में अब डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
balod patrika

भिलाई में पढऩे गए दो युवकों को डेंगू,जिले में अब 11 के डेंगू होने की पुष्टि

बालोद. भिलाई से पढ़ाई कर अपने घर आए दो युवकों को डेंगू हो गया है। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल बालोद में हुई। जिले में अब डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। जिसमें से 11 को डेंगू होने की पुष्टि कर दी गई है। लगातार मिल रहे डेंगू के मरीजों की संख्या से अब बालोद स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है।

27 अगस्त को इलाज के लिए आया था जिला अस्पताल
मिली जानकारी के मुताबिक़ जिले में मिले दो और डेंगू के मरीज बालोद ब्लॉक के ग्राम जगतरा और सांकरा निवासी हैं। अभी नाम स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। बताया जाता है कि एक मरीज 27 अगस्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था और एक 29 अगस्त को, फिर जब अपनी परेशानी बताए तो चिकित्सकों ने इन दोनों की खून जांच का सैंपल रायपुर भेजा, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जिसमें दोनों में डेंगू के लक्षण पाए गए।

भिलाई में पढ़ाई करने गए थे, वापस आए तो हुए बीमार
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक भिलाई में पढ़ाई करते थे पर जब दोनों की तबीयत ठीक नहीं लगी तो वापस आए और फिर स्वास्थ्य जांच कराने जिला अस्पताल आए। जब दोनों की खून जांच की तो डेंगू के लक्षण पाए गए, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर करने कहा गया। पर अभी स्वास्थ्य विभाग दोनों का नाम स्पष्ट नहीं कर पाया है।

सदर मार्ग के पीछे चला सफाई अभियान
इधर नगर सदर मार्ग के पीछे महावीर इंग्लिश मीडियम स्कूल मार्ग गंदगी से भरा हुआ है हालांकि नगर पालिका की सफाई टीम ने इसकी सफाई की। इस घनी आबादी के बीच गंदगी से बीमारी का खतरा बढ़ गया है और सुअरों कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है।

अभी दोनों में सामान्य डेंगू के लक्षण है जल्दी ठीक हो जाएंगे
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी इंचार्ज आरआर ठाकुर ने बताया जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए दोनों युवक में डेंगू के लक्षण पाए गए। इन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर के लिए लिखा गया है क्योंकि अभी दोनों में सामान्य डेंगू के लक्षण है जल्दी ठीक हो जाएंगे।