किसानों की नाराजगी इसलिए हर साल घट रहा रकबा - जिले में गन्ना की खेती के फायदे को लेकर कृषि विभाग, शक्कर कारखाना विभाग किसानों को बता रहा है और किसानों को प्रोत्साहित कर रहे है। लेकिन किसानों का रुझान गन्ने में कम व धान में ज्यादा होता दिखाई दे रहा है। तीन साल पहले धान का रकबा जिले में लगभग 13 सौ हेक्टेयर था, जो बीते साल घटकर 11 सौ हेक्टेयर हो गया।कारखाना प्रबंधन की माने तो इस साल 1219 हेक्टेयर में किसानों ने गन्ने की खेती की है।