30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरी पत्नी की भी हो गयी मौत, पुलिस ने पूछा तो कहा दुबली पतली और काली थी इसीलिए उसे मार दिया

Chhattisgarh Crime: शादी के बाद जब उसके घर वालों ने उसको अपनाने से इंकार कर दिया तो मनोहर और कीर्ति ने कहा कि जब हमे कोई अपनाएगा ही नहीं तो जी कर क्या करेंगे। चलो साथ में दोनों मर जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 8 Oct 2019, 7:22 PM IST

तीसरी पत्नी की भी हो गयी मौत, पुलिस ने पूछा तो कहा दुबली पतली और काली थी इसीलिए उसे मार दिया

तीसरी पत्नी की भी हो गयी मौत, पुलिस ने पूछा तो कहा दुबली पतली और काली थी इसीलिए उसे मार दिया

बालोद. Chhattisgarh Crime: मंगचुआ थाना क्षेत्र के टुंडे गावं के दो शादी कर चुके मनोहर मंडावी नाम के एक युवक ने एक लड़की से प्रेम प्रसंग के बाद अपनी तीसरी शादी कर लिया। शादी के बाद जब वह लड़की के घर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें अपनाने से इंकार कर दिया।

सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश

जिसके बाद युवक ने कहा कि जब हमे कोई अपनाना ही नहीं चाहता है तो हम जी कर क्या करेंगे। दोनों मरने के इरादे से जंगल चले गए। जहाँ पति ने पत्नी की उसी के दुपट्टे से गलाघोंट कर हत्या कर दी और लकड़ी और पत्तो के सहारे उसकी लाश को जला दिया।

फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर लिखा मैसेज, मेरा आज अंतिम दिन और कुछ दिनों बाद हुआ ऐसा

पीड़िता के परिवार वालों ने उसके लापता होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने जब मनोहर से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह कीर्ति से प्यार तो करता था लेकिन वह बहुत ही दुबली पतली और सावंली थी इसीलिए वह अपना पीछा उससे छुड़ाना चाहता था।

शादी के बाद जब उसके घर वालों ने उसको अपनाने से इंकार कर दिया तो मनोहर और कीर्ति ने कहा कि जब हमे कोई अपनाएगा ही नहीं तो जी कर क्या करेंगे। चलो साथ में दोनों मर जाते हैं। साथ मरने की झूठी बात बोलकर उसे जंगल ले गया। वहां उसने उसके दुपट्टे से उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को आग लगा दिया जिससे की उसकी पहचान ना हो सके।

बॉयफ्रेंड के झांसे में आकर उसने अपना सबकुछ सौंप दिया फिर दो साल तक वह...

थाने में पहले से दर्ज है केस

मनोहर ने तीन शादियां की थी। 2003 में उसकी पत्नी की जलने की वजह से मौत हो गयी थी। जिसके लिए उसके खिलाफ 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल उसकी निशानदेही से बरामद कीर्ति की अस्थियों को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इन्तजार है।