23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Dhan Kharidi: कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का किया निरिक्षण, किसानों से बारदाना लाने कहा तो होगी कार्रवाई

CG Dhan Kharidi कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को चेताया कि किसानों से बारदाना लाने कहा तो सत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि हमाली दर में बढ़ोतरी की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi

CG Dhan Kharidi: जिले किसानों से ऑनलाइन संपर्क कर कलेक्टर दीपक सोनी ने उनकी समस्याएं सुनी। यह बातचीत विशेष रूप से उन किसानों से की गई, जिन्होंने उपार्जन केंद्रों में हाल ही में धान बेचा है।

यह भी पढ़ें: धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा, बोले- CM ने नाम ज्ञापन सौंपने निकालेंगे बाइक रैली

कलेक्टर ने किसानों से पूछा, क्या उन्हें कोई परेशानी आ रही है? क्या केंद्रों में व्यवस्था की कमी महसूस हुई? इस पर किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई बड़ी समस्या नहीं है। कुछ केंद्रों में हमालों की कमी रही। इससे काम में थोड़ी दिक्कत आई।

कलेक्टर ने किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द करने के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए। सबसे बड़ी चिंता का विषय बारदाने की कमी। कलेक्टर ने साफ किया कि अब उपार्जन केंद्रों में बरदाने की कोई कमी नहीं है। सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बरदाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को अपना बरदाना लाने की कोई जरूरत नहीं है। वे चाहें तो स्वेच्छा से ला सकते हैं। किसानों के बारदाने 25 रुपए प्रति नग के हिसाब से खरीदे जाएंगे।

कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को चेताया कि किसानों से बारदाना लाने कहा तो सत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि हमाली दर में बढ़ोतरी की गई है। अब यह 25 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। उन्होनें सोमवार से धान परिवहन शुरू करने की जानकारी भी दी।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग