रामानुजगंज.छत्तीसगढ़ से एक युवक की बारात उत्तर प्रदेश गई थी। वहां जयमाला के बाद दूल्हा पक्ष विवाह के आगे की रस्म के लिए इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन पक्ष द्वारा शादी से इनकार (Ajab Gajab) कर दिया गया। दरअसल दुल्हन द्वारा कहा गया कि लडक़े की सरकारी नौकरी नहीं है, जबकि दूल्हा नॉर्दन कोल इंडिया के उपक्रम में सोनभद्र में सरफेस माइनिंग ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसकी तनख्वाह 1 लाख 28 हजार रुपए महीने है। यह जानकारी देने के बाद भी दुल्हन पक्ष सरकारी नौकरी की बात पर अड़ा रहा, फिर बारात वापस लौट आई।