6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर और सीईओ ने दिव्यांग बच्चों के लिए कही ये बात, फिर हेल्थ चेकअप कर बांटे स्कूल बैग

कलक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने दिव्यांग बच्चों को किया प्रेरित, कैंप लगाकर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

2 min read
Google source verification
Collector distributed school bag

Bag-copy distribution

बलरामपुर. जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं 220 बच्चों के नि:शक्तता का आंकलन चिकित्सकों द्वारा किया गया। इसके पश्चात् कलक्टर एवं सीईओ द्वारा दिव्यांग बच्चों को स्कूल बस्ता, कॉपी एवं कम्पास बाक्स का वितरण किया गया।


कलक्टर हीरालाल नायक एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव अनंत तायल के निर्देशन में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा जिला एवं स्थानीय स्तर के चिकित्सकों के माध्यम से जिला के सभी विकासखण्डों में दिव्यांग बच्चों की नि:शक्तता का आंकलन एवं नि:शक्तता के अनुसार आवश्यकता के निर्धारण हेतु 13 जुलाई से 30 जुलाई 2018 तक शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें : जनता कांग्रेस ने अंबिकापुर विधानसभा प्रत्याशी के लिए जिलाध्यक्ष दानिश के नाम पर लगाई मुहर

नि:शक्तता जांच के अंतिम दिन जिला मुख्यालय के सामुदायिक भवन में कलक्टर हीरालाल नायक एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव अनंत तायल की उपस्थिति में चिकित्सकों द्वारा 220 दिव्यांग बच्चों के नि:शक्तता का आंकलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में स्कूल बैग, कॉपी व कम्पास का वितरण किया गया। कलक्टर हीरालाल नायक ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशासन सभी दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील है और इसके निर्धारित आवश्यकताओं के अनुरूप विकासखंड स्तर पर संचालित संसाधन केन्द्रों को संसाधनयुक्त कर इन्हें और विकसित किया जाएगा, जिला स्तर पर भी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसके लिए प्रशासन प्रतिबद्व हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकरी द्वारा उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा अपने को सामान्य बच्चों से कम न समझे थोड़े से परिश्रम से वे सामान्य स्तर को पार कर सकते हैं, इस कार्य में प्रयास व सहयोग हम सभी को करना है।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सिंह, जिला मिशन समन्वयक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ प्रमोद सिंह, बीईओ जयगोविन्द तिवारी, बीआरसीसी सत्येन्द्र कुमार परमार सहित शिक्षक व अभिभावकगण उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग