28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : ससुराल से बेटी ने रोते हुए मां को किया कॉल, कहा- मुझे यहां से ले जाओ, दूसरे दिन पहुंची तो कुएं में मिली लाश

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, बेटी ने मां को मोबाइल पर कहा था कि मुझसे पति व ससुराल वाले कर रहे हैं मारपीट
2 min read
Google source verification
Women dead body

Women dead body

रामानुजगंज. एक दिन पूर्व विवाहित बेटी ने मां को रोते-रोते ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त करने की बात कहते हुए मायके ले जाने को कहा, वहीं दूसरे दिन जब मां बेटी को लेने ससुराल आई तो कुएं में उसकी लाश देखकर चौंक गई। यह घटना रामानुजगंज थानांतर्गत ग्राम डूमरपान की है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।


उत्तर प्रदेश के दुद्धी के ग्राम जाबर निवासी २२ वर्षीय पूनम गुप्ता की शादी वर्ष 2013 में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थानांतर्गत ग्राम डूमरपान में रहने वाले पंकज गुप्ता पिता उमेश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद से ही पूनम के साथ ससुराल वाले आए दिन प्रताडि़त व मारपीट करते थे।

इसी बीच छठ के दिन 13 नवंबर को पूनम ने मोबाइल पर मां को रोते हुए ससुराल वालों की प्रताडऩा के विषय में बताया और घर ले जाने की बात कही। इस पर पूनम की मां अकेले ही बेटी को लेने वहां से निकल गई। 14 नवंबर को वह ग्राम डिंडो दोपहर लगभग 12 बजे पहुंची ही थी कि उसे एक रिश्तेदार ने फोन पर बताया कि पूनम की कुएं में डूबने से मौत हो गई है।

यह सूचना पाकर मां के होश उड़ गए, वह वापस जाबर लौट गई और अपने अन्य रिश्तेदारों को लेकर रात 10 बजे बेटी के ससुराल पहुंची। मृतिका की मां व परिजन ने सनावल थाने में मामले की सूचना देकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


पति का ये है कहना
इधर मृतिका के पति पंकज गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि छठ पर्व पर वह 14 नवंबर की सुबह सूर्य को अघ्र्य देने के लिए उठी थी और एक साल की बच्ची को मुझे गोद में देकर छठ घाट गई थी, लेकिन सुबह लगभग 8.30 बजे घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में उसका शव मिला।

इधर मृतिका के मायके वालों ने मामले को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि पूनम का शव सुबह लगभग 8.30 बजे कुएं में मिला था, इसके बावजूद ससुराल वालों ने उन्हें सूचना नहीं दी।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग