बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम विमलापुर निवासी सुनील कुमार यादव 26 वर्ष तथा प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पहाड़करवां निवासी सच्चिदानंद 27 वर्ष दोस्त थे। दोनों शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार होकर रामानुजगंज किसी काम से जा रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे दोनों वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर ग्राम शारदापुर व सुलसुली के बीच पहुंचे थे।