8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालभर ही हुए थे शादी को लेकिन नहीं छूट रही थी ये लत, रात में हुई बहस और सुबह का नजारा था दर्दनाक

20 वर्षीय युवक ने घरवालों से विवाद के बाद उठा लिया खौफनाक कदम, घर के बगल में आम पेड़ पर मिली लाश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Oct 2018, 3:58 PM IST

Hanging body

Suicide

कुसमी. 20 वर्षीय युवक की एक साल ही शादी को हुए थे और उसे नशे की लत लगी हुई थी। वह शराब पीकर घर आता था। मंगलवार की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान उसका घरवालों से विवाद हो गया। सुबह घर के पास ही स्थित आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता हुआ उसकी लाश मिली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम जिगनिया निवासी 20 वर्षीय नीलेश्वर पैकरा पिता फूलचंद पैकरा खेती किसानी का कार्य करता था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। मंगलवार को वह गांव की तरफ से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। घर मे उसका परिजन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

इस बीच बुधवार की सुबह को उसके शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी में झूलते हुए देखा गया। यह देख घरवालों के रोने का ठिकाना नहीं रहा।


पुलिस ने उतरवाई लाश
गांव वालों की सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इधर युवक की मौत से उसकी पत्नी व परिजन सदमे में हैं।