10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हिम्मत है तो मैदान में आएं अखिलेश’, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर बोले सीएम योगी

Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे (अ​खिलेश यादव) मुझे अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं। मेरा प्रस्ताव है कि वे अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करें और मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा।
2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath, PM Narendra Modi, Double Engine Government, UP News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो-IANS

Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए खुला चैलेंज दिया है। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश को सीधा ऑफर देते हुए कहा है कि दोनों अयोध्या धाम से चुनाव लड़ें। मुख्यमंत्री योगी ने यह चुनौती बलरामपुर में एक सार्वजनिक सभा में दी, जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया।

अखिलेश यादव को दिया ऑफर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव मैं आपको ऑफर करता हूं। आइए, आप भी श्री अयोध्या धाम में नामांकन करिए और मैं भी करता हूं… एक बार किस्मत अजमा लेते हैं। उन्होंने साफ कहा कि लड़ाई चेले-चेलों से नहीं, बल्कि आमने-सामने होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अयोध्या को अपनी आस्था की स्थली बताया और कहा कि वे वहां विकास सुनिश्चित करने के लिए बार-बार जाते हैं, न कि सिर्फ चुनाव के लिए।

पुरानी सरकार पर निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय अयोध्या में सिर्फ तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी, शहर गंदगी में डूबा रहता था, जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध था और बैरियर लगाए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि आज अयोध्या राम राज्य का नया उदाहरण बन चुका है और त्रेता युग की याद दिला रहा है।

विपक्ष पर तीखा हमला

योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया और पेशेवर अपराधियों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग उनसे कैसे लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता पहले ही इनकी छुट्टी कर चुकी है और अब इनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली जैसी हो गई है।

विधानसभा चुनाव का दावा

मुख्यमंत्री योगी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए के 80 प्रतिशत सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बाकी 20 प्रतिशत सीटें भले ही विपक्ष के पास चली जाएं, लेकिन विकास का काम रुकने नहीं देंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तारीफ करते हुए उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, बाढ़ नियंत्रण और युवाओं के रोजगार पर जोर दिया। इस चुनौती के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कई समर्थक योगी के ऑफर को अखिलेश यादव के लिए सीधी चुनौती बता रहे हैं।