मुख्यमंत्री ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि बांसवाड़ा के ठीकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला ने मेरा स्केच बनाया है। इस बच्चे की प्रतिभा ने मेरे दिल को छू लिया है। आशा करता हूं जल्दी ही इस प्रतिभाशाली बालक से मेरी मुलाकात होगी। गौरतलब है कि अर्जुन ने पहले भी कई स्केच बनाए हैं। अर्जुन नियमित मेडिटेशन करता है और आंखों पर काली पट्टी बांधने के बाद भी चित्र, रंग, वस्तु, नोट आदि भी पहचानने की प्रतिभा रखता है।