20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Banswara / खुशी-खुशी बिनौला देख रहे थे लोग, अचानक ढही गैलेरी तो नीचे आ गिरे, मची अफरा-तफरी

खुशी-खुशी बिनौला देख रहे थे लोग, अचानक ढही गैलेरी तो नीचे आ गिरे, मची अफरा-तफरी

रविवार दोपहर में एक मकान की गैलेरी ढहने ( Gallery collapsed ) से सात जने घायल हो गए। इसमें दो महिला, एक युवती, एक किशोरी व दो बालिकाएं भी शामिल हैं। इसमें से एक बालिका की हालत गंभीर होने से रैफर किया गया है। ( banswara crime news )
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 16 Dec 2019, 12:39 AM IST

House Gallery collapse : 7 injured due to collapse part of house

House Gallery collapse : 7 injured due to collapse part of house

बांसवाड़ा.
बांसवाड़ा शहर के राजतालाब क्षेत्र में रविवार दोपहर में एक मकान की गैलेरी ढहने ( Gallery collapsed ) से सात जने घायल हो गए। इसमें दो महिला, एक युवती, एक किशोरी व दो बालिकाएं भी शामिल हैं। इसमें से एक बालिका की हालत गंभीर होने से रैफर किया गया है।

यह है पूरा मामला ( banswara crime news )

अस्पताल पुलिस चौकी ( banswara police ) के अनुसार राजतालाब चूनाभट्टी क्षेत्र के समीप करीब तीन बजे एक बिनौला गुजर रहा था। एक मकान की गैलेरी में महिलाएं, युवतियां और बच्चे खड़े रहकर देख रहे थे कि अचानक गैलेरी भरभरा कर गिर गई। इससे उस पर खड़े सभी लोग भी नीचे आ गिरे और घायल हो गए। एकाएक हुई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिनौले में शामिल और आसपास मौजूद लोग तत्काल घायलों को टैम्पो, मोटर साइकिल से ही अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में घायलों के रिश्तेदार, मुस्लिम समुदाय के युवा, महिलाएं आदि अस्पताल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर पुलिस को भी व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी।


यह हुए घायल

हादसे में राजतालाब पृथ्वीगंज निवासी तब्बू (28) पत्नी अमीर खान, आशिफ खान (22), अलीशा (18) पुत्री सलीम, अल्फिया (15) पुत्री सलीम, तनु (10) पुत्री राजा, मुस्कान (14) पुत्री राजा और चांद बी (35) पत्नी नत्थे खान घायल हो गए। इनमें तनु को गंभीर चोटें आई। महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे उदयपुर रैफर किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...


राजधानी में देर रात बदमाशों ने फायर कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने कराई नाकाबंदी


गुस्साए टोलकर्मियों ने बंद किया काम, बिना टोल दिए ही गुजरे वाहन


बाइक पर सवार दो दोस्त हुए सड़क हादसे का शिकार, दोनों की हुई दर्दनाक मौत