किशनगढ़/अजमेर
बडग़ांव के पास स्थित जीवीके टोल पर ( toll plaza ) शनिवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से टोलकर्मी युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद टोलकर्मियों ने मुआवजे की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। इस दौरान वाहन बिना टोल टैक्स दिए ( toll tax charges ) ही टोल से गुजरे।