Banswara News : राजस्थान में पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों के नवसृजन, पुनर्सीमांकन और पुनर्गठन की प्रक्रिया की अवधि बढ़ा दी है। पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों के पुनर्गठन की समय सीमा बढ़ाकर अब 65 दिन कर दी है। यानि की 20 जनवरी से 25 मार्च 2025 कर दी है।