इधर, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि यह उन्हीं छात्रों के खातों में जमा कराई जाए, जिनके खाते जनाधार से लिंक हैं। यदि ऐसा नहीं है तो लिंक कराना होगा। इसके बाद ही राशि छात्रों को दी जा सकती है। 8वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को बैग और ड्रेस दी जाती है। जबकि इसके बाद 9वीं से 12 तक की छात्राओं के लिए यह सुविधा है।