राजस्थान तथा मध्यप्रदेश की मंडियों में तीन चार दिनों से लहसुन की आवक बढ़ गई, वही मांग कमजोर तथा लिवाली सुस्त होने के कारण भावों में गिरावट आई है। बारां, कोटा की मंडियों के साथ ही मध्यप्रदेश की मंदसोर, नीमच, इन्दौर, पीपल्या तथा जावरा मंडियों में लहसुन की आवक करीब दोगुनी हो गई है। नए ऊंटी लहसुन की एमपी मे दस्तक भी हो चुकी है, वही दिसम्बर लास्ट तथा जनवरी प्रथम में ऊंटी की अच्छी आवक होना शुरू हो जाएगी। जिसके चलते स्टॉकिट्स बड़े किसान जिन्होंने भाव बढ़ने की उम्मीद में माल जमा कर रखा था, वे अब बेचने लगे है।