मंडी में नए गेहूं व धनिए की आवक से व्यापारियों में उत्साह है। वहीं, गेहूं के भावों ने किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। शनिवार को नई ढेरियों की नीलामी के दौरान गेहूं व्यापारी विमल बंसल, दीप पतीरा, नीरज अग्रवाल तथा किशन बंसल समेत कई व्यापारियों ने नीलामी लगाई। वही धनिएं की नीलामी के दौरान हेमन्त बंसल, जितेन्द्र गोयल, दिनेश जैन, अशोक तोरण, सतीश अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।