
जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू बारां
Jawahar Navodaya Vidyalaya Update : बारां में जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त मुख्य खण्ड अधिकारी और जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए अपने-अपने संस्थानों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें -
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आर.के. बैरवा ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान बारां जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने जिला बारां के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
24 Aug 2024, 6:17 PM IST
Published on:
24 Aug 2024, 6:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.