6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गया था रोजगार के लिए, मिट्टी ने दे दी मौत

अवैध बजरी खनन ने ली युवक की जान, बजरी खनन करते वक्त हुआ हादसा, चारागाह भूमि पर मिट्टी ढहने से हुई मौत

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Apr 01, 2021

गया था रोजगार के लिए, मिट्टी ने दे दी मौत

गया था रोजगार के लिए, मिट्टी ने दे दी मौत

छबड़ा. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कढ़ैयावन स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय के पीछे चारागाह भूमि पर अवैध बजरी खनन के दौरान गुरुवार को खान ढहने से 18 वर्षीय युवक रामनिवास सहरिया निवासी कड़ैयावन की दबकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।

read also : पश्चिम मध्य रेलवे में डीजल से नहीं चलेगी कोई रेलगाड़ी
मृतक के भाई राजकुमार से सहरिया ने बताया कि रोज की भांति उसका भाई गांव के बाबूलाल धाकड़ के ट्रैक्टर पर मजदूरी के लिए गया था। दोपहर 1 बजे मॉडल विद्यालय के पीछे बजरी खनन के दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा। इससे गोलू धाकड़ एवं उसका भाई दब गया। मौके पर मौजूद मेघराज सहरिया और सुनील ऐरवाल ने गोलू को बाहर निकाला। रामनिवास सहरिया को बमुश्किल बाहर निकाला गया और उसे उसका भाई राजकुमार मोटरसाइकिल पर छबड़ा चिकित्सालय लाया। यहां चिकित्सक दिनेश मालव ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने चिकित्सालय में पहुंच कर परिजनों के बयान लिए। बाद में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

read also : कोटा में रेकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन
शिकायत के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन
गुरुवार को जिस जगह अवैध खनन के दौरान युवक की मृत्यु हुई। यहां अवैध खनन को लेकर 1 माह पूर्व जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने मुद्दा उठाया था। साथ ही सरपंच राधेश्याम नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अवैध खनन की शिकायत की थी। स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय के प्रिंसिपल मुकेश मित्तल ने पुलिस से इस अवैध खनन को रोकने की मांग की थी। घटना के बाद भाजपाइयों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान भंवर लाल नागर, दिनेश नागर, प्रेमराज, जगदीश, विजेंद्र, रामप्रसाद, प्रेम नारायण उपस्थित रहे। थानाधिकारी रामानंद यादव ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर मालिक बाबूलाल धाकड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी तीन बार अवैध खनन को लेकर इस पर कार्रवाई की जा चुकी है। ट्रैक्टर भी जप्त किया जा चुका था। अवैध खनन से हुई युवक की मृत्यु के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। देर शाम उपखंड अधिकारी के कार्यालय में एक आपात बैठक आयोजित की गई। इसमें अवैध खनन रोकने को लेकर रणनीति बनाई गई।

read also : चंबल के पानी में दिखा तेल

हमने ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले का अनुसंधान जारी है। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।
विनीत बंसल, पुलिस अधीक्षक, बारां