ग्रामीणों ने किया पांच घंटे प्रदर्शन
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सालय पहुंचे और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए की नकद राशि व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत निगम की ओर से प्रतिवर्ष लाइनों की मरम्मत का बजट उठा लिया जाता है, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं किया जाता।