8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्हैया हत्याकांड: चश्मदीद गवाह की हालत गंभीर, इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए जयपुर से पहुंचे चिकित्सक

Udaipur Kanhaiya lal Murder Case: देश-दुनिया में चर्चित हुए कन्हैया हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार को ब्रेन हेमरेज होकर पेरेलाइज अटैक आ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Oct 2022, 6:36 PM IST

udaipur Kanhaiya murder eyewitness paralyzed attack

Udaipur Kanhaiya lal Murder Case: उदयपुर। देश-दुनिया में चर्चित हुए कन्हैया हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार को ब्रेन हेमरेज होकर पेरेलाइज अटैक आ गया है। वह हत्याकांड के बाद से चिंता में था। अस्पताल में भर्ती होने पर राज्य सरकार ने जयपुर के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उदयपुर भेजी है। इसके लिए जयपुर से उदयपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। सीएम के निर्देश पर उदयपुर के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट भी राजकुमार से मिलने पहुंचे।

कन्हैयालाल हत्याकांड में चश्मदीद गवाह बाबेलों की सेहरी रावजी का हाटा निवासी राजकुमार शर्मा को शनिवार को लकवा मार गया। परिजन उसे आनन फानन में एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रविवार को जांचों के बाद राजकुमार को ब्रेन हेमरेज होना सामने आया। हत्याकांड की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने राजकुमार की स्थिति से राज्य सरकार को भी अवगत कराया।

यह भी पढ़ें : Kanhaiyalal murder case के आरोपियों को लेकर सवेरे सवेरे आई बड़ी खबर, उदयपुर की गलियों में पुलिस तैनात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकुमार की कुशलक्षेम पूछी, वहीं प्रभारी मंत्री रामलाल जाट को उदयपुर भेजा। प्रभारी मंत्री जाट सोमवार दोपहर राजकुमार से मिलने एमबी हॉस्पिटल के आइसीयू पहुंचे। दूसरी ओर सरकार के निर्देशानुसार जयपुर के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उदयपुर भेजी गई।

यह भी पढ़ें : उदयपुर कन्हैया हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार