3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारा निकालते वक्त भूसे से निकला कोबरा, युवक को डसा, हालत बिगड़ते ही अस्पताल दौड़े परिजन

Bareilly News: भैंसों को चारा डालने के लिए कुटिया से भूसा निकालना 19 वर्षीय सुधांशु के लिए मुसीबत बन गया। भूसे में हाथ डालते ही उसे सांप ने काट लिया। शुरुआत में युवक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कुछ देर तक सब सामान्य रहा, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
2 min read
Google source verification
Bareilly News

जिला अस्पताल में भर्ती युवक।

बरेली। भैंसों को चारा डालने के लिए कुटिया से भूसा निकालना 19 वर्षीय सुधांशु के लिए मुसीबत बन गया। भूसे में हाथ डालते ही उसे सांप ने काट लिया। शुरुआत में युवक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कुछ देर तक सब सामान्य रहा, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत देखकर घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े। डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर कोबरा के काटने की आशंका जताई है। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मामला भमोरा थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव का है। गांव निवासी राजेश का 19 वर्षीय बेटा सुधांशु आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुका है। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह घर में बनी कुटिया से भैंसों के लिए भूसा निकालने गया था। भूसा निकालते समय अचानक सांप ने उसे काट लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि सुधांशु कुछ समझ ही नहीं पाया।

पहले सब ठीक लगा, फिर बिगड़ने लगी हालत

सांप के काटने के तुरंत बाद सुधांशु की हालत सामान्य थी। परिवार के लोगों को भी शुरुआत में खतरे का अंदाजा नहीं हुआ। कुछ समय गुजरने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांप के काटने का असर दिखाई देने लगा। युवक की हालत बदलती देख परिवार में खलबली मच गई। परिजन बिना देर किए उसे भमोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। भमोरा सीएचसी में सुधांशु को देखने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। युवक को निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टर बोले- लक्षण कोबरा के काटने जैसे

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. एके सिंह के मुताबिक युवक में जिस तरह के लक्षण दिखाई दिए हैं, उससे कोबरा के काटने की आशंका है। हालांकि सांप की प्रजाति की पुष्टि नहीं हुई है। सुधांशु का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सांप के काटने के बाद तबीयत बिगड़ते ही परिजन सुधांशु को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। समय रहते उपचार शुरू होने से उसकी हालत में सुधार आया। डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।