2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय हेरोइन व जाली नोट तस्कर नवाब खां उर्फ नबिया गिरफ्तार, जेल में भी रखता है मोबाइल

पचपदरा पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई हेरोइन मामले में पुलिस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हेरोइन व जाली नोट तस्कर नवाब खां उर्फ नबिया को

2 min read
Google source verification
jaipur news

बाड़मेर

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने शनिवार को जिले के पचपदरा थाना इलाके से अंतरराष्ट्रीय हेरोइन व जाली नोट तस्कर नवाब खां उर्फ नबिया को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़ रुपए है।

जोधपुर जेल से आए बंदी से खरीदा था मोबाइल

पूछताछ में नबिया पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रारम्भिक पूछताछ में नबिया ने हेरोइन का सौदा करवाने की बात कबूल की। उसने बताया कि रहमतुल्लाखां ने उससे हेरोइन के लिए संपर्क किया तो उसने किशनाराम बिश्नोई से सौदा करवाया। उसने जेल में मोबाइल रखने को कबूलते बताया कि उसने इसे जोधपुर जेल से आए बंदी से खरीदा था। प्रांरभिक पूछताछ के तथ्यों पर अभी तक पुलिस को विश्वास नहीं हो रहा है। सूत्रों के अनुसार नबिया की ओर से जेल में प्रयुक्त की जा रही मोबाइल सिम उसके गांव के एक व्यक्ति के नाम से है।

दिवाली की खरीददारी में इस बार बाजार में प्लास्टिक मनी की बहार, नगदी भुगतान से बच रहे हैं लोग

मामले की जांच में जुटी पुलिस
आशंका है कि मोबाइल नबिया को किसी परिचित ने ही उपलब्ध करवाया था। पुलिस पूरे मामले की कड़ाई से तहकीकात कर रही है। उल्लेखनीय है कि3अक्टूबर को पुलिस व एटीएस ने पटाऊ गांव के पास नाकाबंदी में 650 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी तथा2 जनों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने नबिया से जुड़े होने की बात कबूली थी।

सिर पर होगा हेलमेट तभी मिलेगा पेट्रोल बात हुई झुठी साबित, क्योंकि बिना हेलमेट मिलता है पेट्रोल

किस इलाके से आई है यह जांच का विषय है

पुलिस अधीक्षक ने बताया हैं कि हेरोईन की यह खेप किस इलाके से आई है यह जांच का विषय है और आरोपियों से पूरी पूछताछ के बाद ही सारे तथ्य सामने आने पर अधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता हैं।