4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के ठीक पहले बाड़मेर के MBBS छात्र जयप्रकाश ने किया था कॉल, बोला था मेस में खाना खा रहा, हुई मौत

Ahmedabad plane crash: गुजरात के अहमदाबाद प्लेन हादसे में राजस्थान के एक और युवक की जान गई है। बाड़मेर जिले के MBBS छात्र जयप्रकाश चौधरी की मौत हुई है। प्लेन क्रैश के समय जयप्रकाश भी उसी मेडिकल हॉस्टल में थे, जिससे प्लेन टकराया। ऐसे में अब इस हादसे में राजस्थान के मृतकों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 13 Jun 2025, 6:22 PM IST

Jaiprakash Chowdhary

मृतक जयप्रकाश चौधरी (फोटो-पत्रिका)

Ahmedabad plane crash: बाड़मेर। अहमदाबाद के विमान हादसे में बाड़मेर जिले के एक MBBS छात्र की मौत हुई है। MBBS छात्र जयप्रकाश चौधरी बाड़मेर के धोरीमन्ना के बोरचारणान गांव का रहने वाला था। जयप्रकाश अहमदाबाद में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। जयप्रकाश चौधरी MBBS के द्वितीय वर्ष का छात्र था और 16 जून से उसके एग्जाम शुरू होने वाले थे।

जयप्रकाश के चचेरे भाई मंगलाराम ने बताया कि उनके पिता धर्माराम खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करते हैं। कर्ज लेकर मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोटा भेजा था। कोटा में 2 साल तैयारी करने के बाद नीट परीक्षा क्वालिफाई करके अहमदाबाद पढ़ने गया था। साल 2023 से ही वह अहमदाबाद के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

बाहर गया होता तो बच जाती जान

जयप्रकाश MBBS द्वितीय वर्ष का छात्र था और उसका 16 जून से एग्जाम शुरू होने वाला था। मंगलाराम ने बताया कि हादसे के ठीक पहले उसके कुछ साथी बाहर आम खरीदने गए थे, जिनकी जान बच गई। साथियों ने जयप्रकाश से भी बाहर चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने मेस में खाना खाने के लिए कहकर बाहर जाने से मना कर दिया था। बोला था कि वह मेस में खाना खाने जा रहा है।

जयप्रकाश के ऊपर गिरा था दीवार का मलबा

जयप्रकाश के चचेरे भाई ने बताया कि हादसे के ठीक पहले 1 बजे उसका फोन आया था और बताया था कि वह मेस में खाना खाने गया है। घर वालों को जैसे ही विमान हादसे की खबर लगी तो, वे फोन करना चाहे, लेकिन जयप्रकाश का फोन स्विच ऑफ आने लगा था। बताया जा रहा है कि विमान हादसे में जयप्रकाश 30 प्रतिशत तक जल गया था। वहीं उसके ऊपर दीवार का मलबा गिरने से उसकी मौत हो गई।

आज दोपहर परिजनों को सौंपा गया जयप्रकाश का शव

घायल होने की खबर लगते ही गुरुवार को परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए थे, शुक्रवार को दोपहर परिजनों को शव सौंप दिया गया। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब बॉडी पहुंचने के उम्मीद है। आज ही के दिन जयप्रकाश का अंति संस्कार किया जाएगा।

क्षेत्रीय लोग मृतक के घर पहुंच रहे

जयप्रकाश का शव उसके पैतृक गांव पहुंचने से पहले बाड़मेर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी छात्र के घर पहुंचे। जयप्रकाश के घर पर क्षेत्र को लोग पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर के बाद घर पर शव पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सामने आई मौत से पहले की अंतिम सेल्फी

यह भी पढ़ें:पोती को देखने की चाह वरदीचंद की रह गई अधूरी, मातम वाले घर में बहू ने दिया बच्ची को जन्म, बोले थे 20 जून को आऊंगा