अचानक हुए घटनाक्रम के चलते आवासीय कॉलोनियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार में सवार तस्कर भागने के प्रयास में थे, लेकिन रास्ते में बजरी में कार फंस गई, इस दौरान पुलिस ने जीप से बदमाशों के वाहन को पीछे से टक्कर मारकर पड़कने के प्रयास किया। तब तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस को पिस्टल दिखाई तो तुरंत ही बिना हथियार पीछा कर रही पुलिस के कदम पीछे हट गए।