बालोतरा (बाड़मेर ).
मेगा हाइवे पर मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों में टक्कर ( Bike Accident In Barmer ) हो गई। हादसे के दौरान एक महिला सड़क पर गिर गई, इस बीच उसके पैरों के ऊपर से ट्रेलर गुजरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसको बालोतरा के अस्पताल लाया, जहां उसकी मौत ( Woman Killed In Accident ) हो गई।